
सावित्री बाई फुले को दी श्रद्धांजलि
Balrampur News - बलरामपुर में समाजवादी पार्टी ने लोहिया भवन पर सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई। इस अवसर पर सपाइयों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने उनके योगदान को याद किया और कहा कि सावित्री बाई ने समाज में नई दिशा दी। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
बलरामपुर, संवाददाता। समाजवादी के पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर शनिवार को सपाइयों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया गया। सपाइयों ने सावित्री बाई फुले की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सपा के जिला मीडिया प्रभारी गणेश यादव ने बताया कि लोहिया भवन में जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप की अध्यक्षता में पहली महिला शिक्षिका व समाज सुधारिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके कार्यों को याद कर सपाइयों ने नमन किया। कहा कि ऐसी महिला ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया था।
गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले हमारी आदर्श हैं। समाजवादी पार्टी ऐसे तमाम लोगों को पहचान दिलाने का काम कर रही है। जिलाध्यक्ष मणिक लाल ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने महिला शिक्षा, सामाजिक समानता एवं जातिवाद के खिलाफ जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है। ऐसे लोगों से समाज हमेंशा प्रेरणा लेता रहेगा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों व कई अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक राम सागर अकेला, अब्दुल मसूद खान, सपा नेता इकबाल जावेद फ्लावर, परवेज उमर, राम दयाल यादव, कृष्ण कुमार गिहार, प्रेम यादव मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




