मुकदमों में प्रभावी पैरवी और शीघ्र निस्तारण का करें प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में लंबित मुकदमों और अभियोजन कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों को प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने और विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

मुकदमों में प्रभावी पैरवी और शीघ्र निस्तारण का करें प्रयास

बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न न्यायालयों में लंबित मुकदमों, अभियोजन कार्यों की प्रगति तथा विभागवार वादों के निस्तारण की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अभियोजन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों में प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषियों को समयबद्ध तरीके से दंडित किया जा सके और न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने गंभीर प्रकृति के मामलों में विशेष सतर्कता बरतने तथा अभियोजन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान आबकारी, खाद्य सुरक्षा, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित लंबित मुकदमों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए तथा आवश्यक अभिलेख और साक्ष्य समय से उपलब्ध कराए जाएं, जिससे न्यायालयीन प्रक्रिया प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मुकदमों की प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित एवं पारदर्शी न्याय व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिल सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, समस्त एसडीएम, क्षेत्राधिकारी, अभियोजन अधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।