मां पाटेश्वरी कॉलोनी के कच्चे रास्तों से लोग परेशान
Balrampur News - तुलसीपुर के वार्ड नंबर-14 भवानियापुर के पाटेश्वरीपुरम कॉलोनी की पांच हजार आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। लोग कच्चे रास्तों से आवागमन कर रहे हैं और जल निकासी की सुविधा नहीं है। वार्डवासियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की है और आंदोलन की चेतावनी दी है।

तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर वार्ड नंबर-14 भवानियापुर के पाटेश्वरीपुरम कॉलोनी की पांच हजार आबादी मूलभूत सुविधा से वंचित है। वार्ड के लोगों को बदहाल कच्चे रास्ते से आवागमन करने की मजबूरी है। रास्ते के साथ वार्ड में अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इससे वार्डवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। वार्ड के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की है। समस्याओं का निराकरण न शीघ्र होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वार्डवासी सुरेंद्र नाथ योगी, मनोज कुमार सिंह, रवि उपाध्याय, जगदीश जायसवाल, प्रमोद शुक्ल, राहुल सिंह व राज कुमार विश्वकर्मा आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि वार्ड में अधिकांश लोग सरजू कॉलोनी के पीछे रेलवे लाइन जोड़ने वाली रास्ते से आते-जाते हैं।
यह रास्ता शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के लिए भक्त पैदल जाते हैं। कच्ची रास्ता होने के करण थोड़ी सी बरसात कीचड़ हो जाता है। हरैय्या तिराहा एकमात्र रास्ता है। रास्ता खराब होने के कारण लोगों को आदिशक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल से लंबी दूरी तय करके जाना पड़ता है। वार्ड में कोई सुविधा नहीं दी गई है। जब ग्राम पंचायत था, तभी का विकास आज भी है। इस वार्ड में करीब 25 गलियां स्थित हैं। गलियों में सड़क नहीं बनी है। सभी कच्चे रास्ते हैं। वार्ड में जलनिकासी की सुविधा नहीं है। घरों से निकलने वाले पानी खाली प्लाट में गिरता है। बरसात की पानी अभी तक भरा है। पानी काला हो गया है। बदबू से लोगों का जीना दुश्वार है। मंछरो की भरमार है। बरसात में लोगों को कीचड़ व गंदगी से जूझना पड़ता है। वार्ड के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वार्ड में वाटर सप्लाई का कनेक्शन अधिकांश घरों में नहीं है। शुद्ध पेयजल के लिए डिब्बा का पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। कई गलियों में बिजली के पोल नहीं हैं। बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। आंधी पानी के समय घर की बत्ती गुल हो जाती है। इन लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान ने बताया कि कुछ गलियों के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बरसात के पहले सीसी सड़क व नाली का निर्माण हो जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


