बलरामपुर-बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Feb 12, 2026 04:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - तुलसीपुर में कई स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में समस्या और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने प्रशासन से खराब लाइटों को जल्दी ठीक करने की मांग की है।

बलरामपुर-बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर में लगी कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे शाम ढलते ही मोहल्लों में अंधेरा छा जाता है। स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ-साथ असुरक्षा की भावना भी सताने लगी है। नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरे के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक कराकर रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।