बलरामपुर-रमवापुर में बिजली पोल लगवाने की मांग
Feb 11, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - तुलसीपुर के ग्राम पंचायत रमवापुर में लोगों को विद्युत पोल न होने से परेशानी हो रही है। वे 500 मीटर दूर से बांस बल्ली के सहारे बिजली का कनेक्शन ले रहे हैं। पोल न होने से सुरक्षा का खतरा बढ़ गया है, और निवासियों ने विद्युत विभाग से पोल लगाने की मांग की है।

तुलसीपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत रमवापुर में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे आबादी में विद्युत पोल न होने लोगों को खासा दिक्कतें हो रही हैं। तमाम लोगों ने बांस बल्ली के सहारे लगभग 500 मीटर दूर से केबिल के सहारे अपने धरों में बिजली जला रहे हैं। विद्युत विभाग की ओर से उन्हें वहीं से कनेक्शन दे दिया गया, लेकिन यहां एक भी पोल नहीं लगाए गए। आए दिन बांस बल्ली टूट कर गिर जाते हैं और आबादी अंधकार में डूब जाती है निवासियों ने संबंधित विभाग से विद्युत पोल लगवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


