बदहाल सड़कों के मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे 15 करोड़ रुपए

Mar 12, 2026 04:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में बाढ़ और बारिश से प्रभावित नौ सड़कों की मरम्मत का काम शुरू होने जा रहा है। 14.89 करोड़ रुपये की लागत से इन सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिससे 50 गांवों की डेढ़ लाख से अधिक आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। पीडब्ल्यूडी ने पहली किस्त के रूप में 69 लाख 70 हजार रुपये आवंटित किए हैं।

 बदहाल सड़कों के मरम्मत पर खर्च किए जाएंगे 15 करोड़ रुपए

बलरामपुर। बाढ़ व बारिश से बदहाल नौ सड़कों की मरम्मत कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बदहाल सड़कों के मरम्मत पर 14 करोड़ 89 लाख 90 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। गड्ढायुक्त सड़कें मरम्मत होने से 50 गांवों की करीब डेढ़ लाख आबादी को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के दोनों डिवीजन प्रांतीय व निर्माण खंड को पहली किस्त 69 लाख 70 हजार रुपये शासन से कार्य शुरू कराने के लिए आवंटित कर दी गई है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड को सात संपर्क मार्गों के नव निर्माण की जिम्मेदारी मिली है। गौर रमवापुर में रमवापुर से गुलालडीह तक संपर्क मार्ग निर्माण एक करोड़ 96 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

खगईजोत कल्याणनगर मार्ग से महजिदिया नरगोजवा लालपुर पोखरहवा होते हुए प्रतापपुर चौराहा तक संपर्क मार्ग निर्माण पर तीन करोड़ 14 लाख 96 हजार, महाराजगंज तराई रूपनगर मार्ग पर अलीनगर संपर्क मार्ग एक करोड़ 97 लाख 91 हजार, जफरापुर संपर्क मार्ग से नवडिहवा संपर्क मार्ग एक करोड़ 67 लाख 23 हजार, नवडिहवा संपर्क मार्ग एक करोड़ 23 लाख 64 हजार, अहिरनडीह संपर्क मार्ग एक करोड़ 24 लाख 90 हजार व हसनगढ़ संपर्क मार्ग निर्माण पर 98 लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाने की तैयारी है। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड राजेश कुमार ने बताया कि शासन से प्रथम किस्त मिल गई है। सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को दो संपर्क मार्गों के निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। दूबेपुरवा संपर्क मार्ग निर्माण पर 75 लाख 61 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही चौहत्तर कला से सुगवाकोड़र संपर्क मार्ग का निर्माण एक करोड़ 90 लाख 23 हजार रुपये से कराया जाएगा। प्रांतीय खंड को स्वीकृत लागत के सापेक्ष पहली किस्त के रूप में 12 लाख 38 हजार रुपये अवमुक्त किए गए हैं। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड कुमार शैलेंद्र ने बताया कि सभी चयनित संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। कार्यदायी संस्था का चयन होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।