Balrampur News: राशनकार्ड के नाम पर बिचौलियों का खेल, लाभार्थी परेशान

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: उतरौला में राशनकार्ड बनवाने और नाम हटाने की प्रक्रिया में लापरवाही से लाभार्थी परेशान हैं। कई लोग दो बार ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी राशनकार्ड नहीं पा पाए हैं। बिचौलियों और कोटेदारों के आर्थिक शोषण के आरोप हैं। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी ने कहा कि जांच का आश्वासन दिया है।

Balrampur News: राशनकार्ड के नाम पर बिचौलियों का खेल, लाभार्थी परेशान

Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। पूर्ति विभाग में राशनकार्ड बनवाने, मृतकों के नाम हटाने और नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया में कथित लापरवाही से लाभार्थी परेशान हैं। आरोप है कि कोटेदारों और बिचौलियों के हस्तक्षेप के बिना अधिकांश काम आसानी से नहीं हो पाता। कई पात्र लोगों का कहना है कि दो-दो बार ऑनलाइन आवेदन कराने के बावजूद राशनकार्ड जारी नहीं हो रहा है और यूनिट बढ़ाने की प्रक्रिया भी लंबित है। लाभार्थियों का आरोप है कि पूर्ति कार्यालय के नाम पर बिचौलिए आर्थिक शोषण कर रहे हैं। नए राशनकार्ड के लिए एक हजार रुपये और यूनिट बढ़वाने के लिए 500 रुपये तक की रकम मांगा जा रहा है।

पोर्टल पर लंबित आवेदनों की संख्या से भी समस्या की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मोलहू राम ने बताया कि पत्नी की मृत्यु के बाद करीब एक वर्ष पूर्व उनका नाम हटाकर पुत्रवधू का नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था, लेकिन कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। चपरतलवा निवासी हदीशुन्निशा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद वह करीब दस बार कार्यालय जा चुकी हैं। वहीं उतरौला ग्रामीण निवासी सेबी, सुनीता समेत दर्जनों लोगों ने बच्चों के नाम राशनकार्ड में न जुड़ने की शिकायत की। उनका कहना है कि हर कुछ महीने बाद दोबारा ऑनलाइन आवेदन कराने की सलाह दे दी जाती है। इस सम्बन्ध में क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मन्मथ नाथ गुप्त ने बताया कि आवेदिका का आवेदन मंगाया गया है। जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: राशनकार्ड के नाम पर बिचौलियों का खेल, लाभार्थी परेशान