Balrampur News: मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: गैसड़ी में मंगलवार को सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने अपने छह सूत्री मांगों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मानदेय बढ़ाने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने और अन्य सुविधाओं की मांग की गई। खंड विकास अधिकारी ने उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Balrampur News: मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा, तुलसीपुर व गैसड़ी क्षेत्र की सैकड़ों आशा कार्यकत्रियों ने अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। आशा कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी शिवांश सुभाष जांगड़े को सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष यशोदा देवी ने कहा कि महंगाई के दौर में आशा कार्यकत्रियों को मिलने वाले पारिश्रमिक से परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को प्रतिमाह 25 हजार रुपये मानदेय देने, सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने और कैशलेस इलाज की सुविधा देने की मांग की। इसके अलावा मरीज के साथ अस्पताल जाने वाली आशाओं के ठहरने की उचित व्यवस्था, आभा आईडी व गोल्डन कार्ड का लंबित पारिश्रमिक शीघ्र भुगतान करने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग की गई।

खंड विकास अधिकारी ने आशाओं से उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन उच्चाधिकारियों को भेजकर मांगों से अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान महामंत्री नसीम बानो समेत सैकड़ों आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन