Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsPrime Minister Modi s Birthday Celebrations Health Camps and Cleanliness Drives Planned
सेवा पखवाड़ा तैयारियों को लेकर डीएम ने दिये निर्देश

सेवा पखवाड़ा तैयारियों को लेकर डीएम ने दिये निर्देश

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर, संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर पखवाड़ा के दौरान

Sep 16, 2025 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिलाधिकारी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा की थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, परिवार के सशक्तिकरण, समुदाय एवं राष्ट्र के प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका परिलक्षित करता है। उन्होंने कहा की सेवा पखवाड़ा के तहत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी इसकी तैयारी पूरी कर लें। डीएम ने कहा कि महिलाओं के पोषण से भी अभियान को जोड़ा जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर निकायों में 156 घंटे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन होगा। वार्डवार रोस्टर बना लिया जाए। ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर स्वच्छता हरित उत्सव आदि गतिविधियों का आयोजन होगा। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। 25 सितंबर को एक दिन एक घंटा एक साथ के तहत श्रमदान किया जाएगा। इस अवसर पर सीएमओ डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारी व अन्य लोग मौजूद थे।