पीएचसी का निर्माण पूरा नहीं हो सका और भवन बन गया खण्डहर

Feb 12, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ धनी में लगभग 10 वर्ष पूर्व स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति खराब हो गई है। 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला भवन अधूरा है और चोरों ने खिड़कियाँ-दरवाजे चुरा लिए हैं। ग्रामीण इस भवन का उपयोग भूसा और पशु बांधने के लिए कर रहे हैं।

पीएचसी का निर्माण पूरा नहीं हो सका और भवन बन गया खण्डहर

श्रीदत्तगंज, संवाददाता। उतरौला तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ धनी में लगभग दस वर्ष पूर्व स्वीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आज बदहाली का शिकार है। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से यह खंडहर में तब्दील हो गया है। विभाग की ओर से सी एंड डीएस के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। भवन खड़ा कर खिड़की-दरवाजे भी लगाए गए, लेकिन बिजली वायरिंग, जलापूर्ति पाइपलाइन सहित कई जरूरी कार्य अधूरे छोड़कर कार्यदायी संस्था गायब हो गई। अधूरे निर्माण का फायदा उठाकर चोर खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गए। कई स्थानों पर दीवारों का प्लास्टर झड़ गया है और कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

देखरेख के अभाव में ग्रामीण भवन के कमरों में भूसा रख रहे हैं तथा पशु बांधने का भी उपयोग कर रहे हैं। चहारदीवारी होने के बावजूद चौकीदार न होने से गेट खुला रहता है। केंद्र तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क भी नहीं है। सीएचसी उतरौला के प्रभारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि अधूरे निर्माण की सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी जा चुकी है। मुख्य चिकित्साधिकारी से संपर्क नहीं हो सका।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।