Balrampur News: महर्षि कश्यप जयंती तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: तुलसीपुर में महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज की बैठक हुई। 15 सितंबर को समारोह में महर्षि कश्यप का पूजन और समाज की गोष्ठी होगी। सामाजिक एकता, शिक्षा और रक्तदान पर चर्चाएँ होंगी। अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

Balrampur News: महर्षि कश्यप जयंती तैयारियों को लेकर की गई चर्चा

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। महर्षि कश्यप जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर कसौधन समाज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें आगामी 15 सितंबर को होने वाले जयंती समारोह की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह में महर्षि कश्यप का विधिवत पूजन-अर्चन करने के साथ समाज की गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष बबलू प्रभाकर ने कहा कि गोष्ठी में महर्षि कश्यप के जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही सामाजिक एकता, शिक्षा, जागरूकता और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। समारोह को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष संतोष कसौधन, अभयदेव आर्य, रामकुमार, महामंत्री अमित कसौधन, आलोक, विशाल, जय ओम, शोभित वैभव, घनश्याम, श्याम सुंदर, अवधेश कुमार और विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: महर्षि कश्यप जयंती तैयारियों को लेकर की गई चर्चा