खबर का असर- पांच दिन बाद भवनियापुर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - ललिया/बलरामपुर में, हिंदुस्तान के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने पांच दिनों से बाधित विद्युत आपूर्ति बहाल की। भवनियापुर गांव के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने तत्परता से कार्रवाई की, जिससे गांव में बिजली की सप्लाई फिर से शुरू हो गई और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

खबर का असर- पांच दिन बाद भवनियापुर में बहाल हुई बिजली आपूर्ति, ग्रामीणों ने जताया आभार

ललिया/बलरामपुर, संवाददाता। रविवार के अंक में हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आ गया और पांच दिनों से बाधित गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। मामला विद्युत उपकेंद्र महराजगंज तराई से जुड़े भवनियापुर गांव का है, जहां लाइन बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खबर के प्रकाशन के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर टीम भेजी। टीम ने गांव में पहुंचकर हाईटेंशन लाइन से सटी पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराई, जिसके चलते बाधित आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू कर दिया गया। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।ग्रामीण

उपभोक्ता श्रीनाथ, राम उग्गर यादव, स्वामीनाथ, कमलेश कुमार, संतोष कुमार तिवारी, शिवकुमार, राम अक्षैवर, पंकज कुमार, पुत्तन, प्रमोद कुमार, छोटकऊ आदि ने बताया कि हिंदुस्तान अखबार में खबर छपने के बाद ही विभाग सक्रिय हुआ और समस्या का समाधान संभव हो सका। उन्होंने हिंदुस्तान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते समस्या का संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे गांव में सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट आया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।