Balrampur News: दो दिनों से गुल है बिजली, तुलसीपुर नगर के उपभोक्ता बेहाल

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: तुलसीपुर के नगर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चे, महिलाएं, और वरिष्ठ नागरिक इससे प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण बिजली कटौती हो रही है।

Balrampur News: दो दिनों से गुल है बिजली, तुलसीपुर नगर के उपभोक्ता बेहाल

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र तुलसीपुर के नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटौती और आपूर्ति बहाल होने के बाद बार-बार हो रही ट्रिपिंग से लोग बेहाल हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों तक को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली आने के बाद भी पांच-पांच मिनट के अंतराल पर कटौती हो रही है। इससे पानी की टंकी भरने के लिए मोटर तक नहीं चल पा रही है। लगातार कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं।

इस संबंध में जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि हरैया तिराहे से सीरिया नाला तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बीच में आने वाले पेड़ों की कटाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते देवीपाटन फीडर बंद किया जा रहा है। इससे तहसील रोड, भवनियापुर, हरैय्या तिराहा, जुगलीपुर, देवीपाटन रोड, देवीपाटन गांव, बसंतपुर व परसपुर की आपूर्ति प्रभावित है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: दो दिनों से गुल है बिजली, तुलसीपुर नगर के उपभोक्ता बेहाल