Balrampur News: हर पांच मिनट पर गुल हो रही बिजली,कटौती से लोग परेशान
Balrampur News: तुलसीपुर के आदर्श नगर पंचायत में बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्थानीय लोग परेशान हैं। बिजली बार-बार कटने से दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है तथा घरों में पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल रहे। उपभोक्ता बेहतर सप्लाई व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। विद्युत विभाग ने समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। पावर हाउस तुलसीपुर से जुड़े आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के पुरानी बाजार क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली आने के कुछ ही मिनट बाद आपूर्ति ठप हो जाती है। दिन-रात बिजली की यह आंख-मिचौली लगातार चलने से भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि बार-बार बिजली कटने से दुकानों का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं घरों में पंखे, कूलर और पानी की मोटरें भी ठीक से नहीं चल पा रही हैं। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि लाइन फाल्ट, फ्यूज कटने अथवा अन्य शिकायतों के कारण कभी-कभी आपूर्ति बाधित होती है। समस्याओं के निस्तारण के लिए लाइन को दो-तीन बार बंद करना पड़ सकता है। शिकायत मिलते ही समस्या का तत्काल निस्तारण कराया जाता है।


