Balrampur News: 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, 200 घरों में अंधेरा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: महराजगंज तराई की ग्राम पंचायत पठानाजोत में 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से 200 घरों की बिजली आपूर्ति पिछले 15 दिनों से ठप है। ग्रामीणों ने शिकायत करने के बावजूद विभाग से ठीक कराने की मांग की है। गर्मी में इन ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

Balrampur News: 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, 200 घरों में अंधेरा

Balrampur News: महराजगंज तराई। ग्राम पंचायत पठानाजोत में 25 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने से पिछले 15 दिनों से करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला। इंद्रजीत वर्मा, गुरु प्रसाद, सुनील कुमार, अशोक मलिक, नईम, राजू खान, शकील, मुजीब, राहुल और प्रेम सहित अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsBalrampur News: 15 दिनों से फुंका ट्रांसफार्मर, 200 घरों में अंधेरा