धोखाधड़ी कर जमीन बेची, नामजद प्राथमिकी दर्ज
Balrampur News - बलरामपुर में कादिर अली पर जमीन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता साकरून ने बताया कि कादिर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसकी संपत्ति बेचने की कोशिश की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर। जमीन धोखाधड़ी के आरोप में देहात क्षेत्र के ग्राम कोयलरा निवासी कादिर अली पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी विकास कुमार के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात क्षेत्र के ग्राम कोयलरा निवासी साकरून ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि गाटा संख्या 542 में स्व. पति जाकिर अली की अंश रकबा 0.0920 हेक्टेयर व गाटा संख्या 544 में 0.0260 हेक्टेयर जमीन है। बच्चों के साथ संक्रमणीय भूमिधर है। दोनों गाटा में पति के साथ उनके सभी भाइयों का अंश है। विपक्षी कादिर अली ने 24 फरवरी 2021 को गाटा संख्या 542 में अपना संपूर्ण अंश ग्राम फुलवरिया के मजरे विशुनापुर निवासी काशीराम को बेच दिया था।
कादिर ने साजिश करके एक अगस्त 2025 व 14 नवंबर 2025 को दोनों गाटा की मेरी जमीन बेच दिया है। फर्जी बैनामे के आधार पर जमीन हड़पना चाहते हैं। मेरी जमीन मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास है। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


