Balrampur News: पैदल गश्त कर कसा शिकंजा

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा की अपील की गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और कानून का पालन करने का संदेश दिया गया।

Balrampur News: पैदल गश्त कर कसा शिकंजा

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह ने थाना गौरा चौराहा पुलिस के साथ प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों व संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में निकले पैदल गश्त के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच भी की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना गौरा चौराहा पुलिस को क्षेत्र में नियमित भ्रमण, प्रभावी पुलिसिंग व सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया। पुलिस टीमों ने बाजारों, प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया तथा लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।