
पुलिस झंडा दिवस अनुशासन और शौर्य का प्रतीक: एसपी
Balrampur News - बलरामपुर में रविवार को पुलिस झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। एसपी विकास कुमार ने ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विभिन्न पुलिस इकाइयों की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर दिया गया। सभी थाना और चौकियों पर भी ध्वजारोहण हुआ।
बलरामपुर संवाददाता। पुलिस बल के अनुशासन, शौर्य, शक्ति और अटूट कर्तव्यनिष्ठा के प्रतीक “पुलिस झण्डा दिवस” के अवसर पर रविवार को रिज़र्व पुलिस लाइन ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी विकास कुमार ने पुलिस ध्वज फहराकर सलामी देते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसपी विकास कुमार ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक के वर्दी की बांई जेब की फ्लैप बटन के ऊपर पुलिस ध्वज का प्रतीक-चिह्न लगाया गया। जिसके बाद एसपी ने सभी अधिकारीगण की वर्दी पर ध्वज प्रतीक चस्पा कर पुलिस गौरव का संदेश साझा किया।

एसपी ने पुलिस झण्डा दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। इसी के साथ एसपी ने विभिन्न पुलिस इकाइयों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने डॉयल 112, एटीएस व एसटीएफ सहित प्रदेश पुलिस की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी है। ऑपरेशन कन्विक्शन के माध्यम से अपराधियों को न्यायालय से अधिकतम सज़ा दिलाने और मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त एवं जागरूक करने में पुलिस के महत्वपूर्ण योगदान को भी रेखांकित किया गया। जिले के सभी थाना व चौकियों पर भी हुआ ध्वजारोहण पुलिस झण्डा दिवस समारोह जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी थाना व चौकियों पर भी आयोजित किया गया। थाना/चौकी प्रभारियों ने ध्वजारोहण कर पुलिस ध्वज को सलामी दी साथ ही अधीनस्थ पुलिस बल को संकल्प-पत्र पढ़कर सुनाया। इसी के साथ परंपरा के अनुसार सभी ने एक-दूसरे की वर्दी पर फ्लैप बटन के ऊपर ध्वज प्रतीक-चिह्न लगाया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह, क्ललिया श्री डीके श्रीवास्तव, तुलसीपुर डॉ जितेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित रिज़र्व पुलिस लाइंस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




