मोबाइल व बिजली का तार चोरी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में देवीपाटन वार्ड के एक आश्रम से मोबाइल फोन और बिजली का तार चुराने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित योगी दीनानाथ ने शिकायत में सूरज और विजय पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस जांच कर रही है।

मोबाइल व बिजली का तार चोरी

बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के देवीपाटन वार्ड में एक आश्रम से मोबाइल फोन और बिजली का तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। देवीपाटन स्थित राजमहल के पीछे रहने वाले योगी दीनानाथ ने थाना तुलसीपुर में तहरीर देकर बताया कि 17 जून की रात वह अपने आश्रम के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका टच मोबाइल फोन तथा मोटर संचालन के लिए लगा बिजली का तार चोरी कर लिया। काफी तलाश के बाद भी सामान का पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में गांव के ही सूरज पुत्र प्रदीप तथा विजय पुत्र राममिलन पर चोरी करने का संदेह जताया है। उनका कहना है कि दोनों युवक आश्रम पर अक्सर आते-जाते रहते थे और घटना में उनकी संलिप्तता होने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur Newsमोबाइल व बिजली का तार चोरी