Balrampur News: फेसबुक पर बालाजी सेवा समिति को बदनाम करने का आरोप, अध्यक्ष को धमकी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर में श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने पुलिस को तहरीर दी है। एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर समिति के खिलाफ भ्रामक पोस्ट की। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने समिति पर वित्तीय दुरुपयोग और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 11 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है।

Balrampur News: फेसबुक पर बालाजी सेवा समिति को बदनाम करने का आरोप, अध्यक्ष को धमकी

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्री बालाजी सेवा समिति की छवि सोशल मीडिया पर धूमिल करने और समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ भ्रामक पोस्ट करने के आरोप में उतरौला कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। समिति अध्यक्ष का आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर संस्था पर भारी राशि डंप करने और सदस्यों के पैसे के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। मोहल्ला आर्यनगर निवासी एवं श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ले के ही सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना पुत्र स्व. श्रीपतिलाल श्रीवास्तव कथित तौर पर समिति की साख खराब करने की नीयत से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। आरोप है कि नौ सितंबर को आरोपी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर समिति पर भारी राशि डंप करने और सदस्यों के पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इसके अगले दिन 10 सितंबर को भी समिति की कार्यप्रणाली और निर्णयों को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई।

आरोप और प्रतिवाद

अध्यक्ष के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट से समिति और उसके पदाधिकारियों की प्रतिष्ठा प्रभावित हुई। उन्होंने आरोपी से पोस्ट करने का कारण पूछा तो वह नाराज हो गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि अध्यक्ष की तहरीर और फेसबुक पोस्ट से संबंधित साक्ष्यों के आधार पर 11 सितंबर को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सेवा समिति से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्न

✦इस मामले में कौन आरोपी है?−
आरोपी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: फेसबुक पर बालाजी सेवा समिति को बदनाम करने का आरोप, अध्यक्ष को धमकी