Balrampur News: 131 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

Balrampur News: बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शुक्लगंज बाजार से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 131 पाउच अवैध देसी शराब मिली। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि आरोपी सफेद बोरी में शराब लेकर मौजूद है। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Balrampur News: 131 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Balrampur News: बलरामपुर। श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस ने शुक्रवार को शुक्लगंज बाजार से एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 131 पाउच अवैध देसी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद बोरी में अवैध शराब लेकर बाजार में मौजूद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जितेंद्र कुमार गुप्त निवासी बरईपुर पोस्ट भीखपुर कोतवाली देहात को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 200-200 मिलीलीटर के 131 पाउच बरामद हुए। बरामद शराब के पाउच पर ब्लू लाइम देसी शराब (मसाला), 36 प्रतिशत वीवी अंकित था। थाना प्रभारी अविरल शुक्ल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: 131 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार