गैसड़ी पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बलरामपुर में गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुहम्मद रशीद को आर्म्स एक्ट, रिंकू को आबकारी अधिनियम और अरुण कुमार को भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट के मामले में पकड़ा गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष दुर्विजय की टीम ने की।

बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस ने विभिन्न मामलों से जुड़े तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष दुर्विजय की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पहला अभियुक्त मुहम्मद रशीद पुत्र मु. हनीफ निवासी मटेहना गैसड़ी कोतवाली को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। दूसरा अभियुक्त रिंकू पुत्र परमेश्वर निवासी बसन्तपुर गैसड़ी कोतवाली को आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले में पकड़ा गया। वहीं तीसरे अभियुक्त अरुण कुमार थारू पुत्र सालिगराम निवासी खदगौरा गैसड़ी को भारतीय दंड संहिता व आईटी एक्ट की धारा 67 से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


