धारदार हथियार से जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर में गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के मामले में वांछित अभियुक्त अकरम को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी 11 जून 2025 को जहदरिया गांव में मस्जिद के सामने मैच के विवाद के दौरान हुई थी, जहां पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से हमला किया गया था।

बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने जान से मारने की कोशिश के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को भोजपुर तिराहे के पास से पकड़कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि 11 जून 2025 को थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के जहदरिया गांव में मस्जिद के सामने मैच खेलने को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते विपक्षियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए जमाल अहमद, अनवर खां व आमिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को वांछित अभियुक्त अकरम पुत्र बरकत निवासी ग्राम जहदरिया को भोजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


