Balrampur News: गाली-गलौज के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार
Balrampur News: बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ललिया पुलिस ने दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में आरोपी अशर्फी लाल और रक्षाराम को भगवानपुर मजरा कैली से गिरफ्तार किया गया। इन पर जानबूझकर अपमानित करने का मामला दर्ज था।

Balrampur News: बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललिया पुलिस ने गाली-गलौज और जानबूझकर अपमानित करने के मामले में वांछित चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उपनिरीक्षक प्रतीक पांडेय, ब्रह्मानन्द चौधरी एवं कांस्टेबल सोनू कुशवाहा की टीम ने थाना ललिया क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर मजरा कैली में दबिश देकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान अशर्फी लाल पुत्र मोतीलाल तथा रक्षाराम पुत्र मोतीलाल, दोनों निवासी ग्राम भगवानपुर मजरा कैली थाना ललिया जनपद के रूप में हुई है।
दोनों के विरुद्ध थाना ललिया में पंजीकृत मुकदमे में न्यायालय से वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


