गर्भवती महिला की आत्महत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सकलदा में गर्भवती महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के पति सुरेश यादव को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, महिला को ससुराल पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा था। मामला बीएनएस के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

गर्भवती महिला की आत्महत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार

पचपेड़वा, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के ग्राम सकलदा में गर्भवती महिला की कथित प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने एक वांछित पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर निवासी वादिनी ने 20 मई को थाना पचपेड़वा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री गिरीजा, जो पांच माह की गर्भवती थी, को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि प्रताड़ना से परेशान होकर उसने 19/20 मई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

साथ ही विपक्षीगण द्वारा बिना किसी को सूचना दिए शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिए जाने की भी शिकायत की गई। इस मामले में थाना पचपेड़वा में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को वांछित अभियुक्त मृतका के पति सुरेश यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी ग्राम सकल्दा थाना पचपेड़वा को शंकरपुर कला जाने वाले नहर पटरी मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विजयनाथ यादव व हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव शामिल रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।