27 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Mar 02, 2026 10:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Balrampur News - बलरामपुर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत अब्दुल सलाम को गिरफ्तार किया है। उसके पास 27 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। शराब प्लास्टिक की बोरी में 36 पन्नियों में रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जरवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक प्लास्टिक की बोरी में रखी 36 पन्नी, प्रत्येक 750 एमएल, कुल 27 लीटर कच्ची शराब बरामद की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अब्दुल सलाम पुत्र मो. खलील, निवासी चैनपुर बडरिया थाना तुलसीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी टीम में उपेंद्र यादव और प्रेमचंद्र की प्रमुख भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


