पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में पुलिस ने वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त रामप्रसाद यादव और पुल्लू उर्फ मसुदुल हसन हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस की कई टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

बलरामपुर, संवाददाता। जनपद में अपराध व वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पचपेड़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। न्यायाधीश ने दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया है। वारंटी अभियुक्तों पर पुलिस ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को यह गिरफ्तारी की है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में रामप्रसाद यादव निवासी ग्राम रमवापुर धौबौलिया थाना पचपेड़वा शामिल है, जो पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मामले में वांछित था। वहीं दूसरा अभियुक्त पुल्लू उर्फ मसुदुल हसन निवासी नई बाजार कस्बा पचपेड़वा, जो आईपीसी के तहत दर्ज मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ ग्राम न्यायालय (एनजीएन) कोर्ट तुलसीपुर में मामले विचाराधीन हैं। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। न्यायाधीश ने सुनवाई करते हुए दोनों वारंटियों को जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में दरोगा दिलीप सिंह, अमित चौरसिया, दिनेश राय, इन्द्रेश यादव, नागेन्द्र चौबे सहित कई पुलिस कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।