
ई-केवाईसी व सत्यापन में फंस गई 45 हजार किसानों की निधि
Balrampur News - बलरामपुर जिले के लगभग 2.50 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 21वीं किश्त आई है। हालांकि, 45 हजार किसान अभी भी इस योजना से वंचित हैं। किसानों का कहना है कि इस सहायता से बीज और खाद खरीदने में आसानी होगी। सरकार ने 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी।
बलरामपुर, संवाददाता। जिले के लगभग 2.50 लाख किसानों के खातों में बुधवार को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 21वीं किश्त पहुंची है। ई-केवाईसी समेत सभी औपचारिकताएं पूरी होने से इनको लाभ मिला,लेकिन 45 हजार के करीब ऐसे किसान भी सामने आए हैं,जो सम्मान निधि से वंचित हो रहे हैं। रबी बोआई के पीक समय पर 2000 रुपये की आर्थिक मदद मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी झलकी। खाद,बीज संग सिंचाई करने में किसानों को आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। डीएम विपिन कुमार ने कहा कि अवशेष किसानों को भी लाभांवित कराने को कदम उठाए जाएंगे। किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार ने वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए दे रही है।
योजना का उद्देश्य किसानों को खेती किसानी के कार्य में सहूलियत प्रदान करना है। अब तक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 किश्त भेजी जा चुकी थी बुधवार को सरकार ने 21वीं किस्त जारी की है। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में लगभग 295000 पंजीकृत किसान हैं जिनके सापेक्ष बुधवार को 250726 किसानों के खाते में दो 2000 रुपए की किस्त भेजी गई है। पीएम किसान सम्मान निधि प्रत्येक 4 महीने पर 2000 रुपए तीन किस्तों में दी जाती है। किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि पहुंचने का मैसेज उनके मोबाइल पर आने लगा है । जिससे किसान काफी खुश दिखाई पड़ रहे हैं ।किसानों का कहना है कि सरसों व गेहूं की बुवाई का समय चल रहा है। किसान सम्मान निधि की धनराशि मिलने से उन्हें बीज व खाद लेने में आसानी होगी। कृषि विभाग के मुताबिक जिले में लगभग 45000 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की किसी भी किस्त नहीं भेजी गई है जिसका प्रमुख कारण किसानों का ई केवाईसी ना होना है। इसके अलावा भूलेखों का सत्यापन नकरानी एवं बैंक खाते में कमी होने की वजह से भी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 21 वीं धनराशि नहीं मिल सकी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




