गनेशपुर में फटी जल जीवन मिशन की पाइपलाइन
Balrampur News - नेपाल सीमा के पास गनेशपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना की पाइपलाइन फटने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

गैसड़ी, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे बालापुर बाजार के पास गनेशपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना की पाइपलाइन फटने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि टंकी से घरों तक जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइपलाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे तेज गति से पानी सड़कों पर बह रहा है और प्रतिदिन हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बर्बाद हो रहा है। ग्रामीण तिलक राम यादव, विनय यादव, कुलदीप, कमलेश, गोमती प्रसाद, राम सकल यादव, राम उजारे यादव व मुख्तार अहमद ने आरोप लगाया कि घटिया गुणवत्ता की पाइप लगाए जाने के कारण लाइन जगह-जगह चटक गई है।
फटे पाइपों से मिट्टी व गंदगी पानी में मिल रही है, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन और जल निगम से जांच कराकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलवाने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


