थाना ललिया में हुई पीस कमेटी की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - ललिया में निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ग्राम प्रधान, नागरिक और डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के आयोजक शामिल हुए। निरीक्षक ने सभी से त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की।

थाना ललिया में हुई पीस कमेटी की बैठक

ललिया संवाददाता। थाना ललिया परिसर में निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों व डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के आयोजकों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने और किसी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा विरोधी अभियान और साइबर अपराध से बचाव पर भी चर्चा की गई।

इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।