ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरतेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत

तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत

महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम केवलपुरबड़वा में पिछले कई दिनों से तेंदुए...

तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरMon, 02 Aug 2021 03:01 AM
ऐप पर पढ़ें

महराजगंज तराई। विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम केवलपुरबड़वा में पिछले कई दिनों से तेंदुए का आतंक पूरी तरह से बना हुआ है। गांव में बच्चों का बाहर निकलना कम हो गया है। गांव निवासी भुरे ने बताया कि तेंदुआ बेसहारा पशुओं पर हमला कर घायल कर देता है। शनिवार रात में तेंदुए ने बेसहारा पशु पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हल्ला, गुहार मचाने से तेंदुआ गन्ने के खेत में जाकर छिप गया, तेंदुए को लेकर आस-पास के गांव के ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण बन्टू सिंह, संतोष दुबे, रफातुल्ला, अब्दुल, नाथूराम व कलीम आदि ने वन विभाग की अधिकारियों से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें