Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsOne-Day Training Program on Scouting Skills Held at Balrampur College
शिविर में छात्रों ने बिना बर्तन के भोजन पकाने की सीखी  कला

शिविर में छात्रों ने बिना बर्तन के भोजन पकाने की सीखी कला

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज में एक दिवसीय भारत स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को विपरीत परिस्थितियों में बिना बर्तन के भोजन बनाने और टेंट निर्माण के टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रंजना पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि सिराजुल हक शामिल हुए।

Dec 24, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। सुंदर दास रामलाल इंटर कॉलेज में भारत स्काउट गाइड का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बिना बर्तन के भोजन बनाने एवं टेंट निर्माण का टिप्स छात्रों को दिया गया है जो उन्हें विपरीत परिस्थिति में सहयोगी साबित होगा। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक रंजना पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट सिराजुल हक रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में स्काउट गाइड अनुशासन एवं राष्ट्र प्रेम की भावना पैदा करता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य कैडेट में विपरीत परिस्थिति का सामना करने एवं आत्मनिर्भर के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विद्यालय प्रिंसिपल नरसिंह नाथ मिश्रा ने अतिथियों को चिन्ह देकर सम्मानित किया है। शिविर में स्काउट गाइड कैडेटों ने बिना बर्तन के लिट्टी चोखा निर्माण, टेंट निर्माण स्काउट गाइड की विविध कलाओं का सजीव प्रदर्शन किया है। शिविर में आठ टीमों का गठन किया गया इनमें मुख्य रूप से स्वाति तिवारी शिव शंकर ,ज्ञान प्रकाश चौधरी, शुभम गौतम ,सीवी पांडे ,संजय मौर्य, हरिशंकर तिवारी ,रोहित, मयंक यादव, कार्तिक यादव ,यश प्रताप, अभिजीत शुक्ला,गार्गी ऋषि ,रिपु दमन, विधि तिवारी, समीक्षा तिवारी ,रुद्रांश तिवारी मौजूद रहे।