नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूमें भाजपाई

Jan 20, 2026 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यालय अटल भवन में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर बधाई दी। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत होने का विश्वास जताया।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर झूमें भाजपाई

बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर कार्यभार संभाला है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय अटल भवन में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकास के कार्यों को नई गति देगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश देते हुए नितिन नबीन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

यह क्षण पार्टी के लिए गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री वरुण सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, पूर्व जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, जिला मंत्री अवधेश त्रिपाठी, एलडीबी चेयरमैन घनश्याम तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप उपाध्याय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ललिता तिवारी, महिला मोर्चा महामंत्री साधना पांडे, मंडल अध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी व राकेश गुप्ता, सभासद सरोज तिवारी, मंडल महामंत्री मनीष त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;