Balrampur News: महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें : एसपी

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने महराजगंज तराई थाने और कोतवाली जरवा का औपचारिक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला अपराध से संबंधित हेल्प डेस्क तथा अन्य कार्यालयों की व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि महिला अपराधों से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए।

Balrampur News: महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें : एसपी

Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने रविवार को महराजगंज तराई थाना और कोतवाली जरवा पहुंचकर औपचारिक निरीक्षण किया। थाना प्रभारी संतोष तिवारी समेत पुलिसकर्मियों ने एसपी को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के विभिन्न कार्यालयों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने सबसे पहले महिला अपराध से संबंधित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इसके बाद सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय और बैरक का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि महिला अपराध से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।गैसड़ी

संवाद के अनुसार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने रविवार को थाना कोतवाली जरवा का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, बैरक, मालखाना, मिशन शक्ति केंद्र और सीसीटीएनएस कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें : एसपी