नायब तहसीलदार पद पर हर्ष सिंह ने संभाला कार्यभार

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में नायब तहसीलदार मथुरा का पद छह माह से रिक्त था, जिसे 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हर्ष सिंह ने सोमवार को ग्रहण किया। अब मथुरा क्षेत्र के राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। हर्ष सिंह ने कहा कि वे पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करेंगे।

नायब तहसीलदार पद पर हर्ष सिंह ने संभाला कार्यभार

बलरामपुर, संवाददाता। करीब छह माह से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार मथुरा के पद पर सोमवार को वर्ष 2024 बैच के पीसीएस अधिकारी हर्ष सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही मथुरा क्षेत्र के राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सदर एसडीएम हेमंत गुप्त ने बताया कि मथुरा क्षेत्र में तैनात नायब तहसीलदार ऐश्वर्य लक्ष्मी तिवारी पिछले छह माह से अवकाश पर थीं, जिसके चलते यह पद रिक्त चल रहा था। वर्तमान में उनका स्थानांतरण तुलसीपुर कर दिया गया है। ऐसे में हर्ष सिंह को मथुरा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है।

नवनियुक्त नायब तहसीलदार हर्ष सिंह ने बताया कि वे अंबेडकर नगर के मूल निवासी हैं। बलरामपुर में उनकी पहली नियुक्ति है। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।