ऐप के जरिये सहकारी समिति पर मिलेगा उर्वरक
Balrampur News - बलरामपुर में सहकारिता विभाग ने उर्वरक वितरण को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए नया डिजिटल ऐप विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से 2026-27 खरीफ फसली वर्ष में केवल समिति के सदस्यों को उनके रकबे के अनुसार उर्वरक मिलेगा। किसानों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक सदस्य बनें।

बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी व सरल बनाने को लेकर सहकारिता विभाग की ओर नई पहल की गई है। बी-पैक्स सहकारी समितियों पर उर्वरक वितरण को लेकर नया डिजिटल ऐप साफ्टवेयर विकसित किया गया है। इस ऐप के माध्यम से आगामी खरीफ फसली वर्ष 2026-27 में उर्वरक का वितरण किया जाएगा। नए डिजिटल ऐप के माध्यम से केवल समिति के सदस्य किसानों को ही उनकी खेती के रकबे के अनुसार रासायनिक उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी को लेकर सभी बी-पैक्स सहकारी समितियों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। किसान से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से अपनी संबंधित समिति के सदस्य बन सकते हैं।
जिससे भविष्य में उन्हें उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। ऐप से उर्वरक वितरण में पूर्ण पारदर्शिता, रकबा आधारित न्यायसंगत आपूर्ति, खाद प्राप्ति में समय और प्रक्रिया की बचत, समितियों पर भीड़ एवं अव्यवस्था से राहत मिलेगी। विभाग ने सभी समितियों में सदस्यता के लिए आवश्यक अभिलेख उपलब्ध करा दिए हैं, ताकि किसान आसानी से इस डिजिटल व्यवस्था से जुड़ सकें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि यह पहल किसान सशक्तीकरण, डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे हजारों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



