Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsNetaji Subhas Chandra Bose Jayanti Blackout Drill for Civil Defense Awareness
पराक्रम दिवस पर कल होगा ब्लैकआउट का पूर्वाभ्यास

पराक्रम दिवस पर कल होगा ब्लैकआउट का पूर्वाभ्यास

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को शाम 6 बजे ब्लैकआउट पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह सिविल डिफेंस बलरामपुर द्वारा किया जाएगा, जिसमें नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के उपायों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को सतर्क करना है।

Jan 21, 2026 08:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शुक्रवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 23 जनवरी को शाम छह बजे से ब्लैकआउट के पूर्वाभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह अभ्यास सिविल डिफेंस बलरामपुर की ओर से कराया जा रहा है। यह ब्लैकआउट अभ्यास मुख्य रूप से पुलिस लाइन बलरामपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में किया जाएगा, जिसमें आपातकालीन बचाव व्यवस्थाओं, नागरिक सुरक्षा उपायों एवं आपदा-प्रबंधन प्रक्रियाओं का अभ्यास एवं प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य युद्ध अथवा हवाई हमले जैसी विषम परिस्थितियों में जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर नागरिकों को सतर्क एवं तैयार करना है।

ब्लैकआउट की तैयारियों और विभागीय समन्वय को लेकर गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए अभ्यास को सफल बनाने की कार्ययोजना तय की जाएगी। सिविल डिफेंस विभाग ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय पर अपने घरों, दुकानों, कार्यालयों व प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें, इन्वर्टर, टॉर्च व फ्लैशलाइट पूरी तरह बंद रखें, ताकि बाहर किसी प्रकार की रोशनी न दिखाई दे। ब्लैकआउट के दौरान लोग घरों के अंदर रहें, अनावश्यक शोर न करें, धूम्रपान से बचें और सिविल डिफेंस एवं वार्डनों के निर्देशों का पालन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;