Hindi NewsUttar-pradesh NewsBalrampur NewsNepal Border Animal Smuggler Arrested by Pachpedwa Police
नेपाल भागते समय 15 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

नेपाल भागते समय 15 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

Balrampur News - बलरामपुर में, पचपेड़वा पुलिस ने नेपाल सीमा के पास एक पशु तस्कर पीतांबर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर लंबे समय से पुलिस की तलाश में था और 15,000 रुपये का इनाम रखा गया था। उसे नेपाल भागते समय पकड़ा गया और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Dec 16, 2025 09:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

बलरामपुर,संवाददाता। नेपाल सीमा के पास से मंगलवार को पचपेड़वा पुलिस ने पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से ईनामी तस्कर को पुलिस तलाश रही थी। मुखबिर की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने सीमा के अंदर भागने के दौरान उसे पकड़ा है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है। नेपाल देश के जनपद कपिलवस्तु थाना गनेशपुर के ग्राम अमरूतहवा डीहवा निवासी पीतांबर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। 15 हजार रुपये का ईनामी पशु तस्कर है। इसे पचपेड़वा की पुलिस ने भाथर पुल के पास नेपाल भागते समय पकड़ा है। आरोपी तस्कर की एक वर्ष से तलाश थी।पचपेड़वा

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्षेत्र के ग्राम इमिलिया कोडर निवासी पवन कुमार शुक्ल ने 29 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 29 दिसंबर की रात करीब 12 बजे खेत में लगी फसल की रखवाली कर रहा था। तभी इमिलिया कोडर गांव के पास तीन लोग दो बैलों को पिटाई करते ले जा रहे थे। रोकने पर एक व्यक्ति भाग था। गांव के लोगों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम धौबिलिया निवासी सुग्रीव प्रजापति व राजकुमार चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया। तीसरा व्यक्ति पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम सिसवा मेला निवासी राजकुमार चौहान भाग गया। दोनों पुलिस से बताया कि दोनों बैलों को जंगल के रास्ते नेपाल में बेचने के लिए जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि 29 दिसंबर 2024 को सुग्रीव प्रजापति व राजकुमार और दो जनवरी 2025 को गुलाम वारिस उर्फ काकू को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों बैलों को गोशाला में रखा गया है।