Balrampur News: मामूली बात पर मारपीट, तीन पर केस
Balrampur News: बलरामपुर के मथुरा बिलासपुर गांव में भैंस ले जाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हुआ। विवाद में घनश्याम के साथ गाली-गलौज और मारपीट हुई। उनकी पत्नी और बेटी ने बीच-बचाव किया, पर उन पर भी हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के मथुरा बिलासपुर गांव में रास्ते से भैंस ले जाने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसियों ने घनश्याम के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी और बेटी को भी पीटा गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सुगापती पत्नी घनश्याम के अनुसार 10 सितंबर सुबह करीब 5:30 बजे उनके पति घनश्याम घर से रास्ते से भैंस लेकर जा रहे थे। तभी पड़ोस की कुसमा, पूजा और सनी देवल ने रास्ते को लेकर उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी।
घनश्याम ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मुक्का-थप्पड़ और लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनकर सुगापती और उनकी बेटी प्रियंका मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते समय परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गए। थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुसमा पत्नी राम सागर, पूजा पुत्री राम सागर और सनी


