विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल सराहे गए

Feb 28, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share Share
Follow Us on

Balrampur News - बलरामपुर में मदरलैंड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और पोस्टर प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि मीरा कश्यप ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। छात्रों ने प्रकाश, दोलन गति और इलेक्ट्रिक सर्किट जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया। विभिन्न कक्षाओं के लिए पुरस्कार भी दिए गए।

विज्ञान दिवस पर आयोजित प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल सराहे गए

बलरामपुर संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर फुलवरिया बाईपास पर संचालित मदरलैंड पब्लिक स्कूल में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नर्सरी में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल एवं पोस्टर बनाकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक मीरा कश्यप रही। मुख्य अतिथि ने प्रिंसिपल अतुल गौरव के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच को पैदा करना है। प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रकाश का परावर्तन, दोलन गति, ओपन एवं बंद इलेक्ट्रिक सर्किट, पुष्प द्वारा रंगों का अवशोषण आदि प्रोजेक्ट तैयार कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दिवस भौतिक वैज्ञानिक डॉ सीबी रमन द्वारा रमन खोज की याद में मनाया जाता है। प्रदर्शनी में छठवीं कक्षा के मयंक, गरिमा, यशस्वी एवं साक्षी टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वही सातवीं में राजन गुप्ता, ओंकार गुप्ता, अब्दुल रहीम, शिखर यादव व अमित कुमार की टीम को प्रकाश का परावर्तन मॉडल पर प्रथम पुरस्कार मिला। आठवीं कक्षा के अंकुश पुनीत, आभा, दिव्यांशु की टीम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। तीनों कक्षाओं के टीम में मॉडल का चयन कर कक्षावार पुरस्कार दिया गया है। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।