ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बलरामपुरएमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान प्रदर्शन

एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान प्रदर्शन

बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से प्रायोजित राष्ट्रीय...

एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ राष्ट्रीय अविष्कार विज्ञान प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,बलरामपुरSun, 04 Dec 2022 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बलरामपुर, संवाददाता।

स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार से प्रायोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान समग्र शिक्षा माध्यमिक अंतर्गत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी संजीव मौर्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया। नोडल अधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान समग्र शिक्षा के विषय में माध्यमिक शिक्षा विभाग की योजनाओं पर परिचय दिया गया। अतिथियों ने सभी बच्चों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। स्क्रीनिंग कमेटी में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य नीरज अस्थाना, रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनीराम तिवारी, राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ चंदन पांडेय, डायट बलरामपुर के प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा एवं गोविंद आदि रहे। विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल में पवन कुमार कनौजिया, स्मिता भारती प्रवक्ता नवोदय विद्यालय तथा त्रिपुरारी पूजन यादव प्रवक्ता डायट रहे। जूनियर तथा सीनियर वर्ग मिलाकर लगभग 50 मॉडल्स का प्रदर्शन जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा किया गया। वे बच्चे विद्यालय स्तर से चयनित होकर आए थे। सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर नए-नए विज्ञान के विचारों को प्रोजेक्ट व मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी 2022-23 के नोडल अधिकारी आशीष कुमार वर्मा ने बताया की जनपद के सर्वोत्तम विद्यार्थियों ने जिला विज्ञान प्रदर्शनी में अपने नवाचारों को मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल्स का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल की ओर से विद्यार्थियों को उनके प्रयास के लिए अत्यंत सराहना मिली। सीनियर व जूनियर वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को क्रमश: 4000, 3000 एवं 2000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक तुलसीपुर ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित होती ह। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर ने कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता छात्रों को विज्ञान के क्षेत्र में बुनियादी रूप से मजबूत करने का कार्य करती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि सरकार की राष्ट्रीय आविष्कार कार्यक्रम की पहल सराहनीय है। इस व्यवस्था से न केवल बच्चों को विज्ञान क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा बल्कि उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्रा, सुरेश कुमार यादव, मनीष यादव, शोभाराम, सर्वजीत वर्मा आदि अध्यापकों का विशेष सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य एमपी इंटर कॉलेज राकेश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व छात्रों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें