आविष्कार प्रतियोगिता में सूरज प्रथम व गरिमा द्वितीय आईं
Balrampur News - बलरामपुर में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। 143 छात्रों ने भाग लिया, जिसमें सूरज कुमार ने 48 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य सफल छात्र गरिमा और पूर्वी रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और विद्यालय के छात्रों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर की राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता 2026 का आयोजन ऋतुराज सिंह कन्या इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता खंड शिक्षाधिकारी स्वामीनाथ आर्य की निगरानी में आयोजित की गई, जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 143 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली के बाद चयनित शीर्ष 25 विद्यार्थियों ने द्वितीय पाली में हिस्सा लिया, जिनमें से श्रेष्ठ 10 को अंतिम सूची में स्थान मिला। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय कौवापुर के सूरज कुमार ने 48 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हृरहटा की गरिमा 44 अंकों के साथ द्वितीय, जबकि उच्च कन्या प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर की पूर्वी 43 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
अन्य सफल विद्यार्थियों में डाली देवी, सुभान अली, आदित्य कुमार, किशन कुमार और हिमांशु यादव सहित कुल 10 मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे। सफल प्रतिभागियों को विज्ञान किट, मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में एआरपी कुसुम कुमारी, सुबोध मिश्रा, धर्मराज सहित कई शिक्षकों व आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कंपोजिट स्कूल जद्दापुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय आविष्कार ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र किशन कुमार और हिमांशु यादव की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ. उत्तमचंद गुप्ता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सतत प्रयासों से स्कूल के छात्र शिक्षा, छात्रवृत्ति परीक्षाओं, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




