
जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों का होगा सम्मान
Balrampur News - बलरामपुर संवाददाता राष्ट्रीय ई गवर्नेंस योजना के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने
बलरामपुर संवाददाता राष्ट्रीय ई गवर्नेंस योजना के तहत जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय ई गवर्नेंस योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों को 30 नवंबर तक निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय ई गवर्नेंस पुरस्कार 2026 के तहत सेवा वितरण को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पुरस्कार प्रदान करने के निर्देश निदेशालय से दिए गए हैं। बताया कि समस्त सहायक विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत सचिव को विकासखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथि से पूर्व ग्राम पंचायतों की ओर से निर्धारित पोर्टल पर प्रविष्टियों को अपलोड कर लिया जाए। इसके पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ग्राम पंचायतों का ब्यौरा जनपद स्तर पर भेजा जाएगा। जिले स्तर पर मूल्यांकन के पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाली एक ग्राम पंचायत का ब्यौरा राज्य स्तर पर अग्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया की आवेदनों का मूल्यांकन ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर गठित कमेटियों की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




