9.25 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई कृमि मुक्ति दवा

Feb 10, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - बलरामपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 9 लाख 25 हजार 496 बच्चों को एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। यह अभियान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए चलाया गया। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि पेट के कीड़े कुपोषण और विकास में रुकावट का कारण बनते हैं।

9.25 लाख से अधिक बच्चों को खिलाई कृमि मुक्ति दवा

बलरामपुर, संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले में कुल नौ लाख 25 हजार 496 बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाव को लेकर एलबेंडाजोल की टेबलेट खिलाई गई। यह अभियान 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों को ध्यान में रखकर संचालित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर में बच्चों को एलबेंडाजोल दवा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़े बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट का प्रमुख कारण बनते हैं।

नियमित कृमि मुक्ति अभियान से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर बच्चों को यह दवा खिलाई गई। सीएमओ ने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश मंगलवार को दवा नहीं ले सके हैं, उनके लिए 13 फरवरी को मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र बच्चा अभियान से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से अभियान को सफल बनाया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, डीएमओ राजेश पाण्डेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।