
पंचायत सहायक की संदिग्ध हालात में मौत
Balrampur News - बलरामपुर के धर्मपुर गांव में पंचायत सहायक पुष्पा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुष्पा लंबे समय से मायके में रह रही थी और हाल ही में ससुराल आई थी।...
बलरामपुर,संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के धर्मपुर गांव में बुधवार सुबह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच की है। हालाकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धर्मापुर की रहने वाली 28 वर्षीय पुष्पा पत्नी सुभाष वर्मा लंबे समय से मायके में रहती थी। कुछ माह पहले ही वह ससुराल आई थी। मृतका के मायकों वालो का आरोप है कि शादी को भले ही 20 साल हो गया है।

एक बेटी भी है, लेकिन दहेज के लिए अक्सर पुष्पा को प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार की सुबह फोन पर उसके आत्महत्या करने की सूचना दी गई, लेकिन जब वे लोग यहां आए तो पुष्पा का शव फर्श पर पड़ा मिला। चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। कोतवाल देहात गिरजेश त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




