
नगर में अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर, नपाप ने प्रसारित किया सूचना
Balrampur News - बलरामपुर,संवाददाता। नगर में अतिक्रमण का बोलबाला है। सड़क की पटरियों पर दुकानें सज
बलरामपुर,संवाददाता। नगर में अतिक्रमण का बोलबाला है। सड़क की पटरियों पर दुकानें सज रही हैं। वाहन स्टैंड के रूप में प्रयोग किया जा रहा है,लिहाजा हर समय जाम की स्थिति बनती जा रही है। नासूर बनी इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर नगर पालिका परिषद गंभीर हुआ है। बुधवार को नगर में सूचना प्रसारित कर अतिक्रमण कारियों को खुद कब्जा हटाने की चेतावनी दी है। इसके बाद बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होगी। चेतावनी का असर दिखा। कई दुकानदार अपने आगे किए गए अतिक्रमण को समेटते हुए दिखे। कई लोगों ने हर बार चेतावनी का हवाला देकर सूचना को नजरअंदाज किया।
नगर में वीर विनय चौराहे से लेकर झारखंडी समपार फाटक के आगे तक हर एक घंटे पर भीषण जाम लग रही है। जाम खुलने के बाद भी वाहन फंसे रहते हैं। वजह सड़क के दोनों पटरियां पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार हैं। पैदल चलने वाले लोग भी बीच सड़क का ही प्रयोग कर रहे हैं। जबकि पटरियों पर दुकानदार ठेले, सामान रखकर इस्तेमाल कर रहे हैं। यही हाल चौक बाजार का भी है। यहां पटरियों को वाहन स्टैंड बना दिया गया है। जिससे हर सयम यातायात की गति पर ब्रेक लगा रहता है। इस समस्या से निजात दिलाने को लेकर लगातार मांग की जा रही है। जिसको देखते हुए नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण खुद हटाने को लकेर अलाउंस कराया गया है। ईओ नगर पालिका लालचंद मौर्य ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली गई है। बुलडोजर से निर्माण ढहा जाएगा। इस पर आने वाले खर्च की भरपाई अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। ठेले व दूसरे सामान जब्त कि जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




