Balrampur News: हलषष्ठी पर बाजार गुलजार, तिन्नी के चावल और महुआ की खूब हुई बिक्री

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हलषष्ठी का निर्जला व्रत रखा। बाजारों में तिन्नी चावल और महुआ की खरीदी में बढ़ोतरी हुई। महिलाएं देर शाम तक पूजा सामग्री की खरीदारी करती रहीं। पर्व विशेष रूप से त्योहार का उत्साह ग्रामीण और नगर क्षेत्रों में देखा गया।

Balrampur News: हलषष्ठी पर बाजार गुलजार, तिन्नी के चावल और महुआ की खूब हुई बिक्री

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। पुत्रों की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए बुधवार को माताओं ने हलषष्ठी (ललही छठ) का निर्जला व्रत रखा। पर्व को लेकर मंगलवार से ही बाजारों में रौनक बढ़ गई थी। नगर के प्रमुख बाजारों में तिन्नी (पसाई) के चावल, महुआ और पूजा सामग्री की अस्थायी दुकानें सज गईं। महिलाओं ने दिनभर खरीदारी की। खास तौर पर तिन्नी के चावल और महुआ की मांग अधिक रही। वीर विनय चौराहा, मेजर चौराहा, चौक रोड, भगवतीगंज चौराहा और पीपल तिराहे के आसपास सजी दुकानों पर देर शाम तक भीड़ रही। तिन्नी का चावल 100 से 120 रुपये प्रति किलो और महुआ 160 से 180 रुपये प्रति किलो बिका। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही पर्याप्त मात्रा में सामग्री मंगा ली थी。

चावल विक्रेता की जानकारी

चावल विक्रेता शिव भूषण ने बताया कि हलषष्ठी को लेकर करीब पांच क्विंटल तिन्नी का चावल मंगाया गया था। मंगलवार को इसकी अच्छी बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि बचा हुआ चावल शारदीय नवरात्र में भी बिक्री के लिए रखा जाएगा।

हलषष्ठी व्रत के नियम

बिना हल चली भूमि के अन्न का होता है प्रयोग। हलषष्ठी व्रत में हल से जुती भूमि में पैदा होने वाले अनाज और सब्जियों का सेवन नहीं किया जाता। पूजा में तिन्नी के चावल और महुआ का विशेष महत्व माना जाता है। इसी कारण पर्व से पहले इनकी मांग अचानक बढ़ जाती है।

महिलाओं की पूजा की तैयारी

बुधवार सुबह से ही महिलाएं घरों में पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। व्रती महिलाओं ने निर्जला उपवास रखकर षष्ठी मैया की पूजा-अर्चना की और पुत्रों की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर तक पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

सामान्य प्रश्न

✦हलषष्ठी का व्रत किस उद्देश्य से रखा जाता है?−
हलषष्ठी का व्रत पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखा जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबलरामपुरBalrampur News: हलषष्ठी पर बाजार गुलजार, तिन्नी के चावल और महुआ की खूब हुई बिक्री