विधायक ने टीकाकरण कराने की अपील की
सचित्र-23बीएलपी01-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकहिया में मास्क, सेनेटाइजर व एनर्जी ड्रिंक का वितरण करते सदर...
सचित्र-23बीएलपी01-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकहिया में मास्क, सेनेटाइजर व एनर्जी ड्रिंक का वितरण करते सदर विधायक
बलरामपुर। संवाददाता
सदर विधायक पल्टूराम की ओर से शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोकहिया व हरिहरगंज में कोविड हेल्प डेस्क लगाया गया। विधायक ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की। उन्होंने लोगों को मास्क, सेनेटाइजर व एनर्जी ड्रिंक का वितरण भी किया।
विधायक ने कहा कि कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह कोविड हेल्प डेस्क लगाकर टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने का काम किया जा रहा है। साथ ही कोविड से संबंधित समस्याओं का निदान भी कराया जा रहा है। सदर विधायक ने टीका लगवाने वाले लोगों का हाल चाल लिया और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर डाक्टरों से सम्पर्क करने को कहा। सदर विधायक ने सभी से कोविड का टीका लगवाने और लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी, सेतु बंध त्रिपाठी, ऋषिराज मिश्रा, अटल तिवारी, आनंद तिवारी, प्रधान बृजेश शुक्ला, प्रधान महेश मिश्रा व आशु मिश्रा आदि मौजूद थे।