
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन दृढ़ संकल्पित
संक्षेप: Balrampur News - महराजगंज तराई में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, और आत्मनिर्भरता पर जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन और महिला...
महराजगंज तराई, संवाददाता। प्रदेश में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत ग्रामीण चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी साझा की गई। घरों पर जागरूकता स्टीकर लगाकर योजनाओं की भी जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत ग्राम पंचायत लोहेपनिया में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान सहित आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में पुलिस प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा शक्ति मोबाइल टीम व हेल्प डेस्क का गठन थाने स्तर पर किया गया है।

सभी गांवों में महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है जो अपने वीट के गांवों की महिलाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक कर रही हैं। महिला कांस्टेबल सपना राज ने बताया कि इंटरनेट, सोशल मीडिया व साइबर फ्राड की शिकायतो पर महिला साइबर सेल द्वारा त्वरित एवं प्रभावी करवाई की जा रही है। महिला थाना में स्थापित महिला रिपोर्टिंग व महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित अन्य हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं, बालिकाएं व ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




