महिलाओं को किया गया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

Balrampur News - ललिया थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। हेल्पलाइन नंबर और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

महिलाओं को किया गया जागरूक

ललिया, संवाददाता। ललिया थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090, 1098, 1930, 112, 108 एवं 102 की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता ली जा सके। टीम द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन के बारे में भी जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

इस दौरान महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं, हालांकि किसी ने कोई विशेष शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस टीम ने विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भी अभियान चलाकर महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।